: बिलासपुर-नागपुर के बीच तेजस नहीं वंदेभारत ट्रेन ही चलेगी, केंद्र सरकार की किरकिरी चलते तत्काल लिया गया फैसला
Admin Wed, May 17, 2023
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की एकमात्र सबसे तेज चलने वाली वंदेभारत ट्रेन को बंद कर तेजस के रैक से चलाने का फैसला रेलवे ने 24 घंटे के भीतर ही बदल दिया है। अब रेलवे ने आनन-फानन में इस ट्रेन को बुधवार से अपने स्पेशल कोच के साथ चलाने की व्यवस्था की है। हालांकि, अब इस ट्रेन में कोच की संख्या कम कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ में नहीं दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस! बताई जा रही यह वजह
रेलवे ने बिलासपुर-नागपुर के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस के रैक को तेजस से एक्सचेंज कर दिया था। अफसरों ने बताया था कि इस तेजस रैक में दो एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच, सात चेयरकार के कोच और दो पावर कार समेत 11 कोच रहेंगे। यह व्यवस्था बीते रविवार से सिकंदराबाद – तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20701 / 20702 की रैक मिलने तक अस्थायी रूप से चलाने की बात कही थी। यह भी कहा गया कि रैक को एक्सचेंज करने में कुछ दिनों का समय लग सकता है।
- बिलासपुर-नागपुर पर बंद की गई थी वंदेभारत एक्सप्रेस
आज से अपने स्पेशल रैक से चलेगी वंदेभारत
रविवार से लेकर मंगलवार तक तेजस एक्सप्रेस चलाने के बाद रेलवे ने अब फिर से बिलासपुर-नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20825/20826 का नियमित परिचालन करने का आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वंदेभारत एक्सप्रेस के ही नए रैक के साथ 17 मई से चलाई जाएगी। इस वंदेभारत के नए रैक में एक एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच और चेयर कार के सात कोच रहेंगे।विज्ञापन