Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

मनेन्द्रगढ़ विश्रामगृह में : अब बिना अनुमति प्रवेश वर्जित, आदेश तत्काल प्रभाव से होगा लागू

Praveen Nishee Sun, Sep 7, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि मनेन्द्रगढ़ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह का आबंटन अब केवल अनुविभागीय दण्डाधिकारी अथवा जिला सत्कार अधिकारी की अनुमति से ही किया जाएगा। शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों और सत्कार संबंधी प्रचलित नियमों के अनुरूप विश्रामगृह का उपयोग होगा तथा इसमें केन्द्र, राज्य शासन और जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत माननीय अतिथियों को प्राथमिकता दी जाएगी। बिना अनुमति किसी भी निजी या अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश विश्रामगृह में पूर्णतः निषेध रहेगा। प्रत्येक आबंटन के लिए पूर्व स्वीकृति तथा बुकिंग रजिस्टर में प्रविष्टि अनिवार्य होगी, जिसमें आगंतुक का नाम, पदनाम, कार्यालय एवं प्रवास अवधि का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा। विश्रामगृह परिसर में वाहनों की पार्किंग की अनुमति केवल अधिकृत आगंतुकों और शासकीय वाहनों को ही होगी। यदि आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो इसे शासकीय कार्य में बाधा मानते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें