Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

भवन में तेज डीजे से वार्डवासी परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

: अब जिले में होंगे 14 राजस्व निरीक्षक मंडल कार्यालय

Admin Fri, Oct 18, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । जिले में आधा दर्जन गांव को मिला कर नया राजस्व निरीक्षक मंडल गांव के बनने से ग्रामीणों को राजस्व सम्बंधित समस्याओं से निजात मिलेगी। जिला प्रशासन के द्वारा भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र 01 के केलहरी तहसील के पेंड्री को नया राजस्व निरीक्षक मंडल बनाने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया था। जिसका प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र प्रकाशन हो चुका है। पेन्ड्री को नया राजस्व निरीक्षक मंडल कार्यालय बनाया गया है। उक्त राजस्व निरीक्षक मंडल में प.ह.न 08 बडकाबहरा, प.ह.न 09 मंहई, प.ह.न 10 ताराबहरा, प.ह.न 11 बिहारपुर, प.ह.न 12 सोनहरी तथा प.ह.न 13 पेन्ड्री गांव शामिल किए गए है। उक्त मंडल विधायक माननीया रेणुका सिंह की पहल पर किया गया है। इस मंडल के बनने से ग्रामीणों को जमीन सम्बंधित मामलों के निपटारे में काफी राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र के किसान जिला व ब्लॉक मुख्यालयों में आकर नक्शा, खसरा, खतौनी, भूमि संबंधित काम कराते आ रहे थे। लेकिन अब छोटे-छोटे राजस्व निरीक्षक मंडल गठित होने के बाद किसानों को सहूलियत होगी। किसानों की सुविधा के लिए नया राजस्व मंडल बनाया गया है। ग्रामीणों में इससे भारी हर्ष है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के साथ विधायक के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें