Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस को मिली सफलता, हत्या का आरोपी चंद घंटे मे गिरफ्तार,थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही,आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगिया किया गया

Admin Fri, Nov 3, 2023

अम्बिकापुर।सरगुजा। गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया प्रार्थी अपने परिवार एवं बड़े भाई के साथ बाकीपुर पटेलपारा मे निवास करता हैं, कि घटना दिनांक 03/11 /23 को प्रार्थी एवं उसका पूरा परिवार घर मे सो रहे थे, प्रार्थी की नाबालिग लड़की अलग रूम मे सो रही थी उसी दौरान प्रार्थी का बड़ा भाई चंद्रभान पैकरा प्रार्थी के नाबालिग लड़की के रूम मे जाकर नाबालिग को टांगिया से गंभीर वार कर हत्या कारित कर दिया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 445/23 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा  सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे हत्या के आरोपी की तत्काल गिरफ़्तारी के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक  स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम चंद्रभान पैकरा आत्मज शोभनाथ राम उम्र 50 वर्ष साकिन बाकीपुर पटेलपारा थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगिया को बरामद किया गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा,उप निरीक्षक अलंगो दास,महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, आरक्षक अमरेश सिंह, अनिल सिंह परिहार, अजय मिश्रा, राजकुमार यादव शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें