Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: रिजर्व बैंक आफ इंडिया रायपुर से आये अधिकारी ने वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी

Admin Thu, Oct 5, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ में वित्तीय साक्षरता और जागरूकता के तहत विस्तृत जानकारी दी गई। जानकारी हेतु समर्पित संस्था के पदाधिकारी एवं रिजर्व बैंक आफ इंडिया रायपुर शाखा से आये गोपीनाथ साहब द्वारा विभिन्न योजनाओं, बैंक के विभिन्न एकाउंट, ब्याज के दरों की जानकारी दी गई । साथ ही आनलाइन फ्राड के तरीके तथा इनसे बचने के लिए लिए आवश्यक जानकारियां दी गई। छात्र छात्राओं में बचत के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें कंपनी शेयरों की प्राथमिक जानकारी , विभिन्न बीमा योजनाओं, पेंशन योजना, ओटीपी, संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के साथ छात्राओं द्वारा बैंकिंग गतिविधियों के संचालन आपसी संवाद का प्रदर्शन किया गया रिजर्व बैंक आफ इंडिया रायपुर से आये गोपीनाथ द्वारा प्राचार्य व्याख्याताओं तथा छात्राओं की रुचि को देखते हुए पुनः और विस्तृत जानकारी आने का आश्वासन दिया। प्राचार्य सत्येंद्र सिंह,वाणिज्य विषय के व्याख्याता टी विजय गोपाल राव, वित्तीय साक्षरता और जागरूकता हेतु किये जा रहा प्रयासो की जानकारी दी गई सुरेन्द्र जायसवाल, चंदन कुमार, कुलदीप नामदेव, जया रात्रे ,भारती भानु ,संगीता कंवर, संगीत कुमार, जीतूं कुमार, परसराम साहू बी एड की छात्राध्यापिकाओं द्वारा आयोजन को बहुउपयोगी और सार्थक बनाया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें