Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

हिंदी पखवाड़ा के शुभ अवसर पर : 6 सितम्बर 2025 को विद्यालय प्रांगण में विभिन्न स्तरों पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Praveen Nishee Thu, Sep 4, 2025

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी। सरस्वती शिशु मंदिर मनेन्द्रगढ़ में हिंदी पखवाड़ा के शुभ अवसर पर 6 सितम्बर 2025 को विद्यालय प्रांगण में विभिन्न स्तरों पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

विद्यालय के व्यवस्थापक दिनेश्वर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में शिशु वाटिका एवं शिशु विभाग के भैया-बहनों की तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही कक्षा तीसरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी विषय पर निबंध लेखन, सुलेख तथा काव्य-पाठन प्रतियोगिताएं भी होंगी।उन्होंने कहा कि हिंदी पखवाड़ा का महत्व हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की आत्मा और सांस्कृतिक पहचान है। हिंदी पखवाड़ा मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में हिंदी भाषा के प्रति गौरव, सम्मान और प्रयोग को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में लेखन, वाचन और अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है और वे मातृभाषा की समृद्ध परंपरा से जुड़ते हैं।

इस अवसर पर नगर के सभी गणमान्य नागरिक बंधुओं, साहित्य प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि वे बच्चों की प्रतिभा और हिंदी भाषा के प्रति उनके उत्साह का साक्षी बन सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें