Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: कलेक्टर ने टीबी मुक्त अभियान के 1 वर्ष पूर्ण होने पर  2 मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण आहार कीट प्रदान किया

Admin Fri, Oct 6, 2023

मनेन्द्रगढ़ ।एमसीबी। आयुष्मान भवः कार्यक्रम अंतर्गत प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत करीब 6 माह की दवा चलने तक पोषण आहार दिया जाना है। पूर्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  सुलेमान खान के द्वारा दो-दो मरीजों को प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत के अंतर्गत गोद लिया गया एवं पोषण आहार कीट उपलब्ध कराया गया है।

 इस अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा के द्वारा दो  मरीजों को गोद लिया गया। जिनके नाम किरण कुमार कोल एवं ओमप्रकाश कोल निवासी खोंगापानी तथा एडीएम  अनिल कुमार सिदार  द्वारा एक मरीज कुमारी आंचल कोल निवासी खोंगापानी एवं डीडब्लूसी आर.के. शाही के द्वारा एक मरीज को कीट प्रदाय किया गया।  जिनका नाम योगतान मिंज  है। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला में लगभग 152 टीवी के मरीजों का उपचार चल रहा है।  4 अक्टूबर 2023 को कलेक्टर की अध्यक्षता में आयुष्मान भवः कार्यक्रम अंतर्गत 16 निश्चय मित्र बनाकर 25 टीबी के मरीजों को गोद लिया गया। इससे पहले 26 टीबी के  मरीजों को विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा गोद लिया गया। इस प्रकार टीवी के 51 मरीजों को अभी तक गोद लिया जा चुका है। बचे हुए 101 टीबी के मरीजों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी व आम नागरिक, संस्था, एनजीओ, सहकारी, कॉरपोरेट द्वारा निश्चय मित्र बनने एवं टीबी के मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण आहार कीट देकर टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुर्गा  द्वारा अपील की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें