Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: बाल दिवस के अवसर पर पीएमश्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय चनवारीडांड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया

Admin Fri, Nov 15, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।बाल दिवस के अवसर पर पीएमश्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय चनवारीडांड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर चंदन वंदन किया गया एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू  की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बारे में बच्चों को बताया गया। इसके पश्चात विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा तरह तरह के व्यंजनों और समानों का स्टॉल लगाया गया । माध्यमिक शाला चनवारीडांड और हाई स्कूल चनवारीडांड के शिक्षकों और छात्रों ने भी बाल मेला का आनंद लिया। इसी बीच विकासखंड शिक्षा अधिकारी  सुरेंद्र जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, मध्यान भोजन के पश्चात विद्यालय में महिला समता मंच मनेंद्रगढ़ द्वारा सभी बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई और पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही सभी शिक्षिकाओं का गुलाब फूल और कलम देकर सम्मान किया गया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा महिला समता मंच के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें