Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: आयोजित कार्यक्रम "एक पत्र, एक राखी" के अवसर पर संस्था की प्राचार्य नीरजा सिंह ने कहा कि हम बच्चों को सामाजिक, पारिवारिक संस्कारों के साथ साथ देशप्रेम जगाने का प्रयास करते हैं

Admin Mon, Aug 5, 2024

जनकपुर।एमसीबी। हमारे लिए देश सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण है इसलिए देश की सुरक्षा में लगे सीमा पर तैनात सैनिक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए हम बच्चों को सैनिकों के प्रति जागरूक करने का सतत् प्रयास करते हैं, वंदना शिक्षा निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल, जनकपुर में आयोजित कार्यक्रम "एक पत्र, एक राखी" के अवसर पर संस्था की प्राचार्य नीरजा सिंह ने कहा कि हम बच्चों को सामाजिक, पारिवारिक संस्कारों के साथ साथ देशप्रेम जगाने का प्रयास करते हैं इस अवसर पर बच्चों ने बॉर्डर पे तैनात सैनिकों के लिए राखी पत्र लिखा पत्र के द्वारा बच्चों ने सैनिकों के प्रति अपनी भावनाओं को रखा, किस तरह वो अपने परिवार से दूर रह कर देश की रक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर देते हैं। इसके साथ ही राखी बनाने का भी कार्यक्रम विद्यालय में कराया गया जिसमे बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से भाग लिया और कई और अलग अलग सामग्री का इस्तेमाल कर कई प्रकार की राखियां, आटे के दिए , मिट्टी के दिए और भी कई चीजें तैयार की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें