Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: नामांकन के तीसरे दिन 6 अभ्यर्थियों ने लिया फॉर्म, दोनों विधानसभा से 01-01 फॉर्म जमा

Admin Mon, Oct 23, 2023

  मनेन्द्रगढ़/23 अक्टूबर 2023/  जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए नाम निर्देशन पत्र की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ हो गई है। नाम निर्देशन के तीसरे दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के लिए 01 व्यक्ति ने तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ के लिए 05 व्यक्तियों ने जिला निर्वाचन कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी कक्ष में पहुंचकर नाम निर्देशन पत्र लिया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 के सहायक रिटर्निंग अधिकारी मनहरण सिंह राठिया ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के रेणुका सिंह हेतु प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से आदित्य राज डेविड, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्याम बिहारी जासवाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी रमेश चन्द्र सिंह, अभ्यर्थी विनय जायसवाल़ तथा अभ्यर्थी अयोध्या प्रसाद ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि आज नामांकन के तीसरे दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गुलाब सिंह कमरो ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष में उनके साथ भारगीरथी रेड्डी, राजेश साहू, अज्जू कुमार रवि तथा अमर सिंह उपस्थित थे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ से श्याम बिहारी जायसवाल ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। उनके साथ सरजू, अनिल केशरवानी, राहुल सिंह तथा राजेन्द्र दास उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें