Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

4300 सौ ग्रेड पे और इंटरनेट मोबाइल की सुविधा की मांग : कृषि स्नातक अधिकारी संघ के द्वारा अपने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन

Praveen Nishee Tue, Sep 23, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक अधिकारी संघ के द्वारा अपने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया और अपने ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि ग्रामीण कृषि अधिकारी को कृषि विस्तार अधिकारी बनाया जाय और गैर विभागीय कार्य मे ड्यूटी न लगाया जाय ,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीयो का लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ करे,संसाधन भत्ता मोबाईल ,इंटरनेट,लेपटॉप स्टेशनरी प्रदान की जाय ,तकनीकी वेतनमान 4300 ग्रेड पे दिया जाय जैसी मांगो को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है अगर मांगे पूरी नही हुई आने वाले समय मे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा

कृषि विकास अधिकारी खड़गवां ले द्वारा बताया गया कि हम लोग शासन से अपने अधिकारों की बात कर रहे है और सरकार से हम चाहते है कि जो भी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी काम कर रहे है हमे समान पूर्वक 43 00 का ग्रेड वेतन दिया जाय ,और ग्रामीण कृषि अधिकारियों और विकास अधिकारियों का कार्य क्षेत्र का निर्धारण किया जाय जैसे कि बहुत पहले से बना हुआ है और बहुत बड़ा एरिया है इस पर एक आर ई ओ को काम करना पड़ता है अब जनसंख्या बढ़ गया है तकनीकी बढ़ गया है कार्य भी बढ़ गया है और मध्यप्रदेश शासन की तर्ज पर कृषि विस्तार अधिकारी किया है हमे भी कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में पहचान दिया जाय ।

वही कृषि विस्तार अधिकारी रवि गुप्ता के द्वारा बताया गया कि शासन से यह अपेक्षा है कि अब पूरे देश मे डिजिटल इंडिया हो गया है लेकिन अभी तक हम लोगो को किसी प्रकार की इंटरनेट सुविधा है न हो मोबाइल ,लेपटॉप की सुविधा है जब कि जानकारी तुरन्त मांगा जाता है संचालय के द्वारा दो मिनट में जानकारी तत्काल भेजिए हम कैसे जानकारी भेज पाएंगे ।आज हर आफिस ई आफिस हो रहा है यदि फील्ड का कर्मचारी को कोई संसाधन नही मिलेगा तो कैसे काम कर पायेगा ।हम शासन से मांग करते है कि 4300 सौ ग्रेड पे और इंटरनेट मोबाइल की सुविधा जो क्षेत्रीय कर्मचारी काम करते है उनको दिया जाय

विज्ञापन

जरूरी खबरें