Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

राइनों कार्निवाल के तृतीय दिवस में : सांस्कृतिक संध्या व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Praveen Nishee Sun, Mar 29, 2026

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। 18वीं (विशेष भारत रक्षित) वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, चैनपुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय राइनों कार्निवाल के तृतीय दिवस पर भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डी. राहुल वेंकट, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी एमसीबी, श्रीमती रत्ना सिंह, पुलिस अधीक्षक एमसीबी, रवि कुमार कुर्रे, पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं विंग कमांडर विवेक साहू, कमांडिंग ऑफिसर 3 सी.जी. एयर स्क्वाड्रन शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात कमांडिंग ऑफिसर संजय शर्मा (18वीं बटालियन) ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

अपने स्वागत भाषण में उन्होंने वाहिनी की उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वास्थ्य संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी एवं जवानों के परिजनों के साथ एवर ग्रीन म्यूजिकल ग्रुप, मनेंद्रगढ़ तथा एसडीएम मनेंद्रगढ़ लिंगराज ने अपने मधुर गायन से समां बांध दिया।

मुख्य अतिथि दीपक कुमार झा ने अपने उद्बोधन में 18वीं वाहिनी द्वारा नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें