Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजन

Admin Fri, Aug 30, 2024

शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ जो कि जिले का अग्रणी महाविद्यालय है, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में अतिथि क्रीड़ा अधिकारी सुमित कुमार तिवारी के संयोजन में महाविद्यालय में व्याख्यान एवं विविध खेलो का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने खेल के महत्व, प्रकार बताते हुए अपने रूचि के खेलो में सहभागिता करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। आगामी समय में सेक्टर लेवल पर आयोजित होने वाले खेलो के लिए चयन प्रक्रिया हेतु प्रतिदिन अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है, प्रमुख रूप से बॉलीवाल, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बेडमेंटन, चेस, क्रिकेट, एथलेटिक्स का अभ्यास राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रारम्भ कर दिया गया है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या मे अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने सहभागिता की। मुख्य रूप से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन करने हेतु डॉ. अरूणिमा दत्ता, सुनील कुमार गुप्ता, कमलेश पटेल, डॉ. रेनु प्रजापति, रामनिवास गुप्ता, पुष्पराज सिंह, मनीष कुमार श्रीवास्तव, हेमन्त सिह, कन्या महाविद्यालय से डॉ. वर्षा तिवारी, मनीष पोर्ते उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अतं मे सुमित कुमार तिवारी, ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें