Advertisment

5th June 2026

BREAKING NEWS

सिल्वर बाइक में ‘हरा सोना’ भरकर चले थे तस्कर, अमलीपदर पुलिस ने रास्ते में ही बिगाड़ दिया पूरा खेल!

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ..

विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोंडवाना मरीन फॉसिल्स में पौधा रोपण

बटालियन एवं पुलिस जवानों ने किया योगाभ्यास, स्वामी परमार्थ देव ने दिया अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय,विशेष समर कैंप : योग से होता है हमारी सुप्त चेतना का विकास:- उपाध्याय

Praveen Nishee Fri, May 8, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी। योग से हमारी सुप्त चेतना का विकास होता है, ये हमारे स्नायु तंत्र को भी द्वारा चुस्त दुरुस्त करते हैं‌। हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में समाहित करना चाहिए-उक्ताशय के विचार सुप्रसिद्ध वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष समर कैंप में बच्चों को संबोधित करते कहा। प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बी के माधुरी के संयोजन में आयोजित योग कक्षा में योग प्रशिक्षक ने योग के शोध , आध्यात्मिक शक्ति, ज्ञान एवं सामान्य ध्यान की चर्चा करते हुए समर कैंप में उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं को प्राणायाम के समस्त प्रकारों का सहज एवं सरल अभ्यास कराया। श्री उपाध्याय ने प्राणायाम के महत्व की चर्चा करते हुए सर्वप्रथम भस्त्रिका प्राणायाम के लाभ के बारे में प्रश्नावली विधि के माध्यम से बच्चों को ज्ञान कराया। प्राणायाम को शारीरिक शुद्धि एवं स्मरण शक्ति से जोड़ते हुए उन्होंने जीवन में जरूरी प्रमुख प्राणायामों में कपालभांति,बाहृय-प्राणायाम , उज्जायी और उदगीत का शारीरिक एवं मानसिक लाभ से समस्त बच्चों को परिचित कराया। इस अवसर पर उपस्थित समर कैंप में उपस्थित अभिभावकों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। श्री उपाध्याय ने कहा- प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय आने वाले समर कैंप में आने वाले समस्त बच्चों के लिए पृथक से योग कक्षा का संचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उनके माता-पिता एवं स्कूल के शिक्षकों के लिए पृथक से योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर जानकारी दिया कि आगामी दिनों में सरस्वती शिशु मंदिर के योग प्रांगण में वृहद योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी इस शिविर में निशुल्क रूप से भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सेवा भावी बी के माधुरी ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें