: वृक्षों के अस्तित्व पर टिका है हमारा जीवन-नरेंद्र दुग्गा
Admin Tue, Oct 3, 2023
मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। वृक्षों के अस्तित्व पर टिका है हमारा जीवन कलेक्टर, 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ग्रीन वैली फाउंडेशन मनेन्द्रगढ़ के सहयोग से स्थानीय प्रसिद्ध देव स्थल श्री सिद्ध बाबा पर एमसीबी जिला कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा द्वारा वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के अस्तित्व पर हम सभी का जीवन टिका हुआ है मैं आप सभी को बधाई देता हूं कि आप लोग निरंतर पेड़ लगाने का तथा नगर को हरा भरा बनाने का प्रयास कर रहे हैं मैं आपका यथासंभव सहयोग प्रदान करूंगा इस अवसर पर तहसीलदार नीरज कांत तिवारी जिला पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी डॉ विनोद पांडे ग्रीन वैली के अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा, संजय गायकवाड, विजय गुप्ता, मोतीलाल यादव. माधव त्रिपाठी. सत्य प्रकाश केजरीवाल, कक्कड़ उपस्थित थे
विज्ञापन