Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: धान उपार्जन केन्द्र घुटरा में धान खरीदी प्रारम्भ, नोडल अधिकारी ने कृषक का श्रीफल एवं फूलमाला से किया स्वागत

Admin Fri, Dec 1, 2023

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। 01 दिसम्बर 2023, साल के आखरी महिने के पहले दिन 01 दिसम्बर 2023 को मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम घुटरा में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय से नियुक्त नोडल अधिकारी उमेश कुमार पाण्डेय ने कृषक आदित्य राय का श्रीफल एवं फूलमाला से धान उपार्जन केन्द्र में किया स्वागत। इस दौरान सहायक नोडल अधिकारी  रामबदन सिंह एवं प्रभारी दिलीप पटेल के द्वारा घुटरा में धान खरीद हेतु कुल 03 तीन टोकन जारी किया गया था। जिसमें 01 टोकन के माध्यम से प्रथम कृषक  आदित्य राय से धान खरीदी प्रारम्भ किया गया। आदित्य राय के टोकन के माध्यम से 29 बोरी लगभग 11.60 क्विंटल धान क्रय किया गया। धान खरीदी केन्द्र में नोडल अधिकारी उमेश कुमार पाण्डेय जिला प्रबंधक के द्वारा चेक लिस्ट अनुसार धान खरीदी हेतु घुटरा के प्रभारी एवं अधिनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें