Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस : पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष प्रेम व लगाव था-सोनाली दास

Praveen Nishee Fri, Nov 14, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। स्थानीय प्ले स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

इसके बाद स्कूल की काउंसलर सोनाली दास ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन से जुड़ी रोचक एवं प्रेरक जानकारियाँ दीं। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू को बच्चों से अत्यंत प्रेम था, इसी कारण बच्चे उन्हें स्नेहपूर्वक चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।

बाल दिवस के अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ केक काटा गया, चॉकलेट का वितरण किया गया तथा शिक्षिकाओं द्वारा छोटे-छोटे उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गीत और विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर खूब मस्ती की।

इस सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाएँ नंदिनी साहू, साधना सिंह, सबा परवीन, पूजा सोंधिया, प्रियंका सिंह, रश्मि प्रसाद, शिल्पी सिन्हा, महक सोनी, रुचि सेन, आरिका खान, वैष्णवी जायसवाल, राशि गुप्ता, राधा पांडे, फरहीन बानो, बी. साई प्रीति, रेखा दोहरे, सुनीता राम और राकेश पटवा का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें