: शासकीय स्कूलों में कल से होगी पेरेंट्स मीटिंग, जागरूक अभिभावकों से आधिकारिक संख्या में स्कूल पहुंचने की अपील
Admin Tue, Aug 6, 2024
मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी। निजी स्कूलों की तर्ज पर अब जिले के शासकीय स्कूलों में भी पेरेंट्स-टीचर मीटिंग की शुरुआत की जा रही है.संकुल स्तर पर पहली बैठक 6 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसमें शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अलग-अलग 12 मुद्दों पर चर्चा होगी।
इस सम्बन्ध में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टी संवर्ग के प्राचार्य यू बी मिश्रा ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार
यह पहल की जा रही है.इस आजाक विद्यालय में मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से पेरेंट्स मीटिंग की शुरुआत होगी.
स्कूलों में होने वाले पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में शिक्षाविदों, काउंसलरों को भी बुलाया जाएगा, ताकि जो परिजन इस बैठक में शामिल होने आ रहे हैं, उनको भी सही काउंसिलिंग मिल सके। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि बैठक में केवल शिक्षक और पालक ही सम्मिलित होंगे और स्कूल में पढ़ाई का काम बाकी दिनों की तरह ही होगा।
विभाग द्वारा जारी किए गये निर्देश में कहा गया है कि मीटिंग के दिन भी पढ़ाई का काम अन्य दिनों की तरह ही होगा। हर स्कूल के आधे शिक्षक ही बैठक में उपस्थित रहेंगे, बाकी के शिक्षक अपने विद्यालय में शैक्षणिक कार्य करेंगे।पालक-शिक्षक बैठक सभी संकुल में आयोजित होगी लेकिन इसकी मॉनिटरिंग जिला स्तर पर की जाएगी। इसकी तैयारी की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल समन्वयकों पर होगी। मॉनिटरिंग भी जिला स्तर पर दल बनाकर की जाएगी।
विज्ञापन