Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसेला में रक्तदान कर लोगों ने दिया महादान का संदेश

Admin Mon, Dec 23, 2024

[caption id="attachment_16716" align="aligncenter" width="286"] Oplus_131072[/caption] गरियाबंद।छुरा । 19 दिसंबर को छत्तीसगढ़ शाकम्भरी सेवा संस्थान एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत रसेला के तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसेला में सुबह 10 से 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सरपंच बिगेन्द्र ठाकुर, उपसरपंच परमेश्वर यादव, ग्राम पटेल लोकराम यादव, समाज सेवी मनोज पटेल ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। इस दौरान कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान देने वाले महिलाएं व युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर सरपंच ने कहा कि ग्राम रसेला में पहली बार रक्तदान का शिविर का आयोजन हो रहा है। ऐसे रक्तदान शिविर का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। ताकि लोगों में रक्तदान को लेकर भावना जगे तथा रक्तदान करने के लिए और भी लोगों को प्रेरित करें। उपसरपंच परमेश्वर यादव ने कहा कि हर व्यक्ति को प्रत्येक 6 महीने में रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचती भी है। साथ ही रक्तदाता को शारीरिक दृष्टिकोण से काफी फायदा होता है। कहा कि आगे युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक भी करेंगे। समाज सेवी मनोज पटेल ने कहा कि युवा रक्तदान करने के लिए आगे आए। रक्तदान करने से किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी नहीं होती है। कहा कि खासकर युवा रक्तदान खुद करें और अपने दोस्तों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें। लोगों द्वारा दिया गया रक्त किसी की जिंदगी बचा सकती है। इसलिए सभी को मिलकर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया। आवश्यक जांच के बाद लोग रक्तदान कर पाए। रक्तदान करने वाले स्वास्थ्य महिला नर्स लक्ष्मी लाहिरी, सरपंच बिगेन्द्र ठाकुर, कमलेश चक्रधारी फार्मासिस्ट, देवेश ठाकुर, तेज़ ठाकुर, लक्ष्मीकांत सिन्हा, रघुनाथ वर्मा, नुतन निषाद, पप्पू ख़ान, रमेश पैकरा, धनंजय यादव, संतोष कहर, राजा सिन्हा, नवाजुद्दीन खान, भोजराज नागेश सहित रक्तदाताओं ने अपने रक्त का दान किया गया। रायपुर से रेड क्रॉस ब्लड सेन्टर के टीम देवेन्द्र दुबे, पूजा निराला, सरस्वती साहू, लोकेश मिरी सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। रक्तदाताओं के लिए ग्राम पंचायत के द्वारा केला और दयाराम नागेश की ओर से सन्तर फल की उचित व्यवस्था की गई। ग्राम पंचायत और समस्त ग्रामवासी ने कहा आप सभी का तहे दिल से आभार और आशा करते हैं कि भविष्य में ऐसे ही आप सभी का सहयोग बना रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें