Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह को जिले के लोगों ने लाइव प्रसारण देखा

Admin Wed, Dec 13, 2023

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/13 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने नव निर्वाचित  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की शपथ ग्रहण कार्यक्रम की लाइव टेलीकास्ट के लिए जिले के समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया था। इसी तारतम्य में आज शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। नवनियुक्त मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण प्रदेश भर में किया गया। मनेन्द्रगढ़ जिले के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भी सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। जिससे पूरे जिलेवासी भी समारोह का सीधा प्रसारण देख सके। छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के साथ दोनों डिप्टी सीएम अरूण साव तथा विजय शर्मा ने भी आज शपथ लिया। जिले में शहर स्थित विमल श्री टॉकिज में लाइव प्रसारण की व्यवस्था किया गया था।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने शपथ लिया। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, गोवा के मुख्यमंत्री  प्रमोद सामंत, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम  टी.एस. सिंहदेव सहित कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन समस्त नगर पालिका निगम चिरमिरी के महाराजा चित्रमंदिर हल्दीबाड़ी, नगर पालिका परिषद् मनेन्द्रगढ़, विमल श्री टॉकिज, नगर पंचायत झगराखांड के सामुदायिक भवन, नगर पंचायत खोंगापानी के सांस्कृतिक भवन में, नगर पंचायत नई लेदरी के डाक्टर भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन, जिला मनेन्द्रगढ़ के 72 ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायत भरतपुर के अन्तर्गत 85 ग्राम पंचायतों तथा जनपद पंचायत खंडगवां के 44 ग्राम पंचायतों लोगों के लिए लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गयी थी। इस प्रकार रहा प्रदेश के आदिवासी नव निर्वाचित मुख्यमंत्री का राजनीतिक सफर विष्णुदेव साय का 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच चुने जाने के बाद राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। 1990 में ग्राम पंचायत बगिया के निर्विरोध सरपंच बने, 1990 से 98 तक सदस्य मध्यप्रदेश विधानसभा तपकरा से विधानसभा विधायक चुने गए, 1999 में 13वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुने गए, 2004 में 14वीं लोकसभा में फिर से रायगढ़ संसदीय सीट से सांसद चुने गए, 2006 में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चुने गए, 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद चुने गए, 2011 में भारतीय जनता पार्टी के फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। 2014 में 16वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में रायगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद चुने गए। 27 मई 2014 से 2019 तक केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात, खान, श्रम व रोजगार मंत्रालय रहे। 2020 से 2022 तक भारतीय जनता पार्टी के फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। 2 दिसंबर 2022 को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए। 8 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य नामित किए गए और 3 दिसंबर को घोषित हुए विधानसभा चुनाव में कुनकुरी सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए। 10 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ के विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुना और प्रदेश के अगले और प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें