Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

जागृति महिला समिति की सराहनीय पहल : ईद के अवसर पर पियाऊ कार्यक्रम का शुभारंभ

Praveen Nishee Mon, Mar 23, 2026

मनेंद्रगढ़, एमसीबी। श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संचालित जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र द्वारा आज केंद्रीय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ में पियाऊ (शीतल जल सेवा) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्षा ने बताया कि बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, मजदूरों एवं आम नागरिकों के लिए शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की पहल की गई है। साथ ही जनसेवा के इस कार्य को विस्तार देते हुए पशुओं के लिए पानी पीने हेतु नाद (टंकी) तथा पक्षियों के लिए भी जल पात्र रखे गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को शिकंजी, जलजीरा, सत्तू, फल, फूटा चना, गुड़, अंकुरित मूंग-चना, लस्सी एवं छाछ के साथ शुद्ध एवं ठंडा पेयजल वितरित किया गया।

इस सेवा कार्य में समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई के साथ सचिव श्रीमती रूना मित्रा सहित श्रीमती पूनम रानी, श्रीमती तृप्ति पांडे, श्रीमती माला तिवारी, श्रीमती शांति सिंह, श्रीमती ज्योति कुमार, श्रीमती प्रगति गुप्ता, श्रीमती संचली पाल, श्रीमती दीपास्मिता रावत, डॉ. प्रीता, डॉ. अपराजिता स्वाति एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारियों की सराहनीय सहभागिता रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें