Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ ने चेक पोस्टों का किया निरीक्षण - चेक पोस्ट पर जाँच में किसी भी तरह की न करें लापरवाही

Admin Fri, Oct 20, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिनांक 19.10:2023 दिन गुरुवार को एस०डी०ओ०पी० मनेन्द्रगढ़, तहसीलदार भरतपुर एवं थाना प्रभारी जनकपुर द्वारा बार्डर चेक पोस्ट सहित नाकाबंदी की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसी कम में एस०डी०ओ०पी० मनेन्द्रगढ़. तहसीलदार भरतपुर एवं थाना प्रभारी जनकपुर द्वारा दिनांक 19-20.10.2023 के दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे जनकपुर चांटी बेरियर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अधिकारियों-कर्मचारियों से आदर्श आचार संहिता के दौरान सुरक्षा जांच में बरते जाने वाली आवश्यक सावधानियों सहित चेक पोस्ट में सुरक्षा जांच के दौरान अन्य प्रांतों एवं जिलों से आने वाले वाहनों का नंबर, वाहन चालक के नाम एवं पहचान दर्ज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके साथ ही डियूटी में तैनात चेक पोस्ट टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क रहकर सुरक्षा जांच करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एस०डी०ओ०पी० मनेन्द्रगढ़ ने चेक पोस्ट में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को आम नागरिकों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ एस०डी०ओ०पी० मनेन्द्रगढ़ ने समस्त थाना प्रभारियों को चार पहिया वाहनों में लगे ब्लेक फिल्म हटाने तथा प्रेशर हॉर्न पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एमसीबी में वाहन चेकिंग के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए 20 प्रेशर हॉर्न एवं 13 ब्लेक फिल्म लगे वाहनों पर कार्यवाही की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें