: स्ट्रांगरूम में रखे पोस्टल बैलेट एवं ई.टी.पी.बी.एस. के पेटियों को देखा गया एवं उसका विडियों बनाकर वायरल किया गया,प्रशासन ने किया खण्डन
Admin Thu, Nov 30, 2023
मनेन्द्रगढ़/29 नवम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार दुग्गा के संज्ञान में आया है कि 28 नवम्बर 2023 को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं टीम के द्वारा जिला कोषालय, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में घुसकर जिला कोषालय के स्ट्रांगरूम में रखे पोस्टल बैलेट एवं ई.टी.पी.बी.एस. के पेटियों को देखा गया एवं उसका विडियों बनाकर वायरल किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल एवं प्रश्न-चिन्ह लगाए जा रहे है, जिस कारण यह सूचना पत्र जारी करना पड़ रहा है।
उक्त संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के कंण्डिका 14.16 अनुसार पोस्टल बैलेट को सुरक्षित रखने हेतु जिला कोषालय के स्ट्रांगरूम को निर्धारित किया गया है। पोस्टल बैलेट जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है तथा सर्विस वोटर्स द्वारा डाक के माध्यम से प्रतिदिन प्राप्त ईटीपी बी.एस. को ब्राउन पेपर में सील बंद किया जाकर, नायब तहसीलदार से अनिम्न श्रेणी के अधिकारी द्वारा सशस्त्र बल के साथ कोषालय के स्ट्रांगरूम में रखवाया जाता है। जिला कोषालय के स्ट्रांगरूम में पोस्टल बैलेट को आवक पंजी में इन्द्राज किया जाता है। जिसके सुरक्षा व्यवस्था हेतु 24ग7 सशस्त्र बल तैनात किया गया है। कोषालय संहिता के सहायक नियम 47 एवं 95 के अनुसार स्टाम्प निकासी हेतु मंगलवार एवं शुक्रवार का दिन निर्धारित है। तद्नुसार 28 नवम्बर 2023 को कोषालय स्ट्रांगरूम खोलकर स्टाम्प निकासी का कार्य किया जा रहा था। उक्त संबंध में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि पोस्टल बैलेट के एसओपी का पालन किया गया है। इसलिये सोशल मिडिया पर वायरल वीडियो पूर्णतः भ्रामक एवं आधारहीन है जिस कारण उक्त वायरल वीडियो का खण्डन किया जाता है।
विज्ञापन