Advertisment

5th June 2026

BREAKING NEWS

सिल्वर बाइक में ‘हरा सोना’ भरकर चले थे तस्कर, अमलीपदर पुलिस ने रास्ते में ही बिगाड़ दिया पूरा खेल!

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ..

विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोंडवाना मरीन फॉसिल्स में पौधा रोपण

बटालियन एवं पुलिस जवानों ने किया योगाभ्यास, स्वामी परमार्थ देव ने दिया अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश

छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय अग्रवाल ने विद्यालय मैदान का किया निरीक्षण : “योगधारा सर्वरोग निवारण निःशुल्क योग शिविर – योग फेस्ट 2026” की तैयारियां तेज

Praveen Nishee Sun, May 10, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “योगधारा सर्वरोग निवारण निःशुल्क योग शिविर – योग फेस्ट 2026” की तैयारियों को लेकर सरस्वती शिशु विद्यालय परिसर मैदान का निरक्षण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

पतंजलि योगपीठ छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय अग्रवाल ने विद्यालय मैदान का निरीक्षण करते हुए आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि शिविर स्थल पर मंच की व्यवस्था किस प्रकार होगी तथा योग साधकों के बैठने की व्यवस्था कैसे बनाई जाएगी। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में योग शिविर के दौरान आने वाले प्रतिभागियों की सुविधा, मंच संचालन, प्रवेश व्यवस्था एवं योगाभ्यास के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि “योग फेस्ट 2026” का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन के प्रति जागरूक करना है। वहीं योग साधकों ने पतंजलि योगपीठ छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय अग्रवाल का स्वागत किया।

इस अवसर पर योग के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रवीण निशी, आर. डी. दीवान, नरेंद्र अरोरा, पंकज जैन संचेती, जयचंद बोथरा, भैरो केशरवानी, राकेश अग्रवाल, विवेक तिवारी, प्रद्युम्न ताम्रकार, श्रीमती अनीता फरमानिया एवं श्रीमती कविता मांगतानी, अर्चना अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें