Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

अवैध खनन पर कड़ा प्रहार: जिला टास्क फोर्स सख्त, सतत निगरानी के निर्देश : संयुक्त अभियान को प्राथमिकता, चेक पोस्टों पर सघन जांच और सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर

Praveen Nishee Tue, Apr 7, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने की, जो समय-सीमा की बैठक के पश्चात संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य एवं गौण खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इस दौरान विभागवार प्रगति का आकलन करते हुए कमियों को दूर करने और कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए जिला स्तर पर संयुक्त कार्रवाई को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

बैठक में राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर नियमित संयुक्त अभियान चलाने, सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने तथा अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। साथ ही चेकपोस्टों पर सतत निगरानी, संदिग्ध वाहनों की सघन जांच और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अवैध खनन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें