Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

बच्चों में साहित्यिक प्रतिभा की खोज : बच्चों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को बढ़ावा देती हैं- जगदीश पाठक

Praveen Nishee Sat, Aug 30, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की साहित्यिक प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हेतु Poetry एवं Story Telling Competition का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था।

प्रथम वर्ग – प्राइमरी ग्रुप (कक्षा 1 से 5) के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी बालसुलभ कल्पनाओं से सजी कविताएँ और कहानियाँ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी मासूम आवाज़ और सरल शब्दों में छिपे गहरे संदेश ने दर्शकों को प्रभावित किया।

द्वितीय वर्ग – सीनियर ग्रुप (कक्षा 6 से 12) के विद्यार्थियों ने अपनी स्वयं लिखी कविताएँ और कहानियाँ प्रस्तुत कीं। इस वर्ग में बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर आकर समाज, शिक्षा, पर्यावरण, और जीवन मूल्यों जैसे गहन विषयों पर अपनी रचनाएँ सुनाईं। उनकी भाषा की सुंदरता, अभिव्यक्ति की शक्ति और प्रस्तुति कौशल देखने लायक था।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता से यह सिद्ध कर दिया कि विद्यालय के बच्चों में साहित्यिक प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जगदीश पाठक, सतीश उपाध्याय एवं रामचरित्र द्विवेदी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर लेखन और पठन-पाठन की ओर प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ती है और उनकी अभिव्यक्ति क्षमता निखरती है। अंत में निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

पूरे कार्यक्रम का संचालन गरिमामयी और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों का सहयोग सराहनीय रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें