: शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन की पहली प्राथमिकता
Admin Thu, Apr 20, 2023

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी । कलेक्टर पीएस ध्रुव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण योजना, बेरोज़गारी भत्ता योजना और राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री ध्रुव ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारियों को फ़ील्ड भ्रमण कर नियमित मानिटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बेरोज़गारी भत्ता के लंबित आवेदनों का सत्यापन जल्द से जल्द पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान करें। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में सभी नगरीय निकाय तेजी से ऑनलाइन एंट्री करना सुनिश्चित करें ताकि हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके। निर्वाचन विभाग के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत को मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएँ बिजली, पानी, रैंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

विज्ञापन