Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

90 तीर्थ यात्रियों का कोटा निर्धारित : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थ यात्रियों के लिए कोटा निर्धारित

Praveen Nishee Tue, Oct 14, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 20 नवम्बर 2025 से 23 नवम्बर 2025 तक मथुरा, वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि तीर्थ के लिए यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के लिए कुल 90 तीर्थ यात्रियों का कोटा निर्धारित किया गया है।

इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान कराना है। चयनित यात्रियों को राज्य शासन द्वारा यात्रा, भोजन एवं आवास की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इच्छुक पात्र व्यक्ति दिनांक 05 नवम्बर 2025 तक अपना आवेदन समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यालय मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट आकार के फोटो अनिवार्य रूप से संलग्न करने होंगे।

अधिक जानकारी एवं आवेदन प्रपत्र समाज कल्याण विभाग, जिला मनेंद्रगढ़–भरतपुर–चिरमिरी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें