Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में : राखी निर्माण प्रतियोगिता और उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Praveen Nishee Sat, Aug 9, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व को विशेष उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का सुंदर प्रदर्शन किया।

रंग-बिरंगी मोतियों, चमकीले गोटे, रिबन, और फूल-पत्तियों से सजी राखियों ने सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने न केवल अपनी कक्षा में बल्कि मंच पर भी अपने कार्य को गर्व से प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, भाई-बहन के प्रेम और पारंपरिक कला के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्य ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व का महत्व समझाया और भाई-बहन के रिश्ते में विश्वास, स्नेह और सुरक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। विजेताओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।

विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा और सभी विद्यार्थियों ने “रक्षाबंधन” को मिलजुलकर मनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें