Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

वरिष्ठ योग प्रशिक्षक ने सौपा नियुक्ति पत्र : रामसेवक विश्वकर्मा पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी नियुक्त

Praveen Nishee Fri, Apr 17, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय शिक्षा बोर्ड एवं स्वदेशी भावनाओं के साथ योग एवं आयुर्वेद को जन-जन तक प्रसारित करने के उद्देश्य से ,पतंजलि योग समिति के योग साधक रामसेवक विश्वकर्मा को ,प्रदेश महामंत्री पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास छत्तीसगढ़ एवं वरिष्ठ राज्य प्रभारी संजय अग्रवाल के द्वारा तहसील प्रभारी के पद पर नियुक्ति की गई । भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति राज्य इकाई छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राप्त नियुक्ति पत्र को , तहसील प्रभारी रामसेवक विश्वकर्मा को वरिष्ठ जिला आयोग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया।

सेवा , सद्भाव, के साथ योग के लिए

समर्पित रामसेवक विश्वकर्मा संपूर्ण एमसीबी जिले में योग के संगठनात्मक दायित्व का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित महिला योग प्रभारी बलबीर कौर, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशि, आर डी दिवान , जगदंबा अग्रवाल ने कहा - रामसेवक विश्वकर्मा को यह दायित्व देने से योग एवं स्वदेशी विचारधारा को बल मिलेगा। पतंजलि महिला योग समिति जिला इकाई की ओर , कल्पना सिंह राजपूत ,सुनीता शर्मा, अनीता फरमानिया,रूपा पोद्दार ,पिंकी सलूजा ,विनीता उपाध्याय ,सुमन, नीलम दुबे ने नवीन दायित्व के लिए रामसेवक विश्वकर्मा को पुष्प गुच्छ प्रदान कर , संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त किया।

इस अवसर पर कैलाश दुबे राकेश अग्रवाल ,कविता मंगतानी, विनीता उपाध्याय, राजेश मंगतानी, दिवाकर मिश्रा रोशन जहां आदि उपस्थित थे।

नवीन दायित्व हेतु आयोजित सम्मान कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें