Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: मौसमी बिमारी, सर्पदंश, मलेरिया, पीलिया, डायरिया से बचाव के उपाय आवश्यक है - राव

Admin Tue, Jul 23, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ के व्याख्याता टी विजय गोपाल राव ने छात्राओं को मौसमी बिमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के फैलने के कारण और उसके बचाव की जानकारी देते हुए मच्छरों को पनपने से रोकने और बिमारी होने पर डाक्टर से इलाज कराने,की जानकारी दी गई साथ ही दूषित भोजन, बाजार के खुले और असुरक्षित भोजन से होने वाले रोग पीलिया, डायरिया, हैजा आदि रोग के कारण, बचाव के उपाय,की जानकारी दी गई। बरसात के समय जहरीली कीड़े, सांप आदि काटने की घटनाएं भी होती है इसके लिए भी सुरक्षा और घटना होने के बाद, किये जाने वाले आवश्यक उपाय बताया गया। किसी भी स्थिति में झाड़-फूंक, घरेलू उपाय पर भरोसा न कर पास के अस्पताल में संपर्क कर इलाज कराने की सलाह दी गई। छात्राओं को अपना स्वयं, परिवार और समाज को भी सजग करने की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें