Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत : सद्भाव बिगाड़ने वालों पर कलेक्टर लगाएंगे रासुका

Praveen Nishee Sun, Aug 3, 2025

रायपुर। (GDNews) प्रदेश में सांप्रदायिक सदभाव और आपसी भाईचारा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अब ऐसा करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। कलेक्टर 1 जुलाई से 30 सितंबर तक इस अधिनियम की शक्तियों का उपयोग कर सकेंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने मंत्रालय से राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की है। राज्य सरकार को ऐसी रिपोर्ट मिली है कि कतिपय तत्व सांप्रदायिक मेल-मिलाप को संकट में डालने सक्रिय हो गए हैं या होने वाले हैं। इससे लोक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने व राज्य की सुरक्षा पर असर पड़ने की आशंका है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार को यह कदम उठाना पड़ रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 में प्रदत्त अधिकारों को राज्य सरकार ने 1 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रदान की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें