Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2025 की रफ्तार तेज : चिरमिरी में 68 मतदान केंद्रों पर रिकॉर्ड कार्य, निगम का 30 नवंबर तक 100% लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प

Praveen Nishee Wed, Nov 26, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। विधानसभा क्षेत्र क्र. 02 मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के मार्गदर्शन तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2025) अभियान तीव्र गति और पारदर्शिता के साथ चल रहा है। चिरमिरी के सभी 68 मतदान केंद्रों पर SIR कार्य न केवल नियमित रूप से जारी है, बल्कि अपेक्षा से अधिक तेजी के साथ प्रगति कर रहा है।

निगम क्षेत्र के कुल 53,600 मतदाताओं में से 52,778 मतदाताओं तक बीएलओ द्वारा गणना पत्रक पहुँचाया जा चुका है, जो लगभग 98% वितरण दर्शाता है। नियुक्त वालंटियर, सुपरवाइजर, डाटा ऑपरेटरों तथा सभी राजनीतिक दलों के सहयोग से घर-घर जाकर गणना पत्रक एकत्र करने का कार्य व्यवस्थित रूप से जारी है। अब तक 64% मतदाताओं के डेटा का सफल मिलान भी पूरा कर लिया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अभियान निर्धारित समय से पहले लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जहाँ राज्य स्तर पर SIR अभियान को 4 दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित है, वहीं नगर पालिक निगम चिरमिरी ने 30 नवंबर 2025 तक 100% मतदाता मिलान का लक्ष्य निर्धारित कर पूरी सक्रियता के साथ कार्य तेज कर दिया है। निर्वाचन प्रभारी श्याम देशपांडे स्वयं फील्ड स्तर पर निगरानी कर रहे हैं ताकि मतदाताओं को गणना पत्रक भरने और जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग भी मिल रहा है, जिससे अभियान में नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता लगातार बढ़ रही है। निगम प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों और टीमों के समन्वित प्रयास से यह लक्ष्य समय से पहले पूरी तरह हासिल किया जा सकेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें