Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

जी.एस.टी. में ऐतिहासिक सुधार : उपभोक्ताओं को राहत, छोटे व्यापारियों को ताकत और भारत की अर्थव्यवस्था को गति कैट

Praveen Nishee Fri, Sep 5, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्याक्ष रघुनाथ पोद्दार, जिला महामंत्री अरविन्द सराफ एवं जिला कोषाध्यक्ष विनय जायसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जी.एस.टी. सुधारों और कर दरों का पुनर्गठन एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। कैट के अनुसार, इन सुधारों से छोटे व्यापारियों, उपभोक्ताओं और भारत की अर्थव्यवस्था को न केवल लाभ मिलेगा बल्कि यह कदम जी.एस.टी. संरचना को और सरल बनाएगा तथा सामान्य लोगों की क्रय शक्ति में भारी वृद्धि कर देश की आर्थिक गतिविधियों तथा व्यापार को नई गति देगा।

जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार ने कहा की ये सुधार केवल टैक्स में बदलाव नहीं हैं, बल्कि भारत के व्यापार का स्वर्णिम अध्याय हैं और आत्मनिर्भर भारत की ओर एक बड़ा कदम है। आने वाले समय में इसका असर न सिर्फ छोटे व्यापारियों पर बल्कि पूरे राष्ट्र की आर्थिक प्रगति पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा!इस अवसर पर जिला प्रभारी रफीक मेमन, गुरप्रीत सिंह, लोकेश्वर गुप्ता, दीपक अग्रवाल सहित कैट के सदस्य रहे उपस्थित.

विज्ञापन

जरूरी खबरें