: विधायक पद की शपथ लेने के बाद ही रेणुका सिंह एक्शन मोड पर आ गई
Admin Thu, Dec 21, 2023
[video width="480" height="848" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/12/VID-20231221-WA0122.mp4"][/video]
भरतपुर विधायक रेणुका सिंह ने विधानसभा चुनाव के समय किया था वादा उस समय की वीडियो
मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। विधायक पद की शपथ लेने के बाद ही रेणुका सिंह एक्शन मोड पर आ गई है। भरतपुर विधायक रेणुका सिंह के कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा को निर्देश देने के बाद जिले के खनिज विभाग ने भरतपुर सोनहत विधानसभा में बड़ी कार्यवाही की है।
अवैध रेत भंडारण पर रेत भंडारण करने वाले शिवम सिंह पर खनिज विभाग ने 2 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
[video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/12/VID-20231221-WA0123.mp4"][/video]
भरतपुर विकासखंड के ग्राम बड़वाही में क्षमता से अधिक मात्रा में रेत भंडारण पर कार्यवाही करते हुए खनिज विभाग ने खनिज अधिनियम 1957 व छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्रवाई की है। बता दे कि भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, मेरे विधायक बनते ही इस क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार रुकेगा। रेणुका सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान यहां हो रहे अवैध रेत कारोबार को चुनावी मुद्दा बनाया था और क्षेत्रवासियों से यह वायदा किया था कि भाजपा सरकार और मेरे विधायक बनते ही यहां रेत का अवैध कारोबार रुकेगा। उन्होंने कहा था कि किसी माई के लाल में दम नही जो जनता की इच्छाओं के विपरीत काम करे।

विज्ञापन