Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

केल्हारी में विधायक रेणुका सिंह के निर्देश पर : प्रतिनिधि ने स्वेच्छानुदान राशि के जरूरतमंदो को को बांटे चेक

Praveen Nishee Sun, Aug 24, 2025

केल्हारी । एमसीबी। जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा के गांव केल्हारी में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने स्वेच्छानुदान राशि के जरूरतमंदो को चेक बांटे गए। आपको बता दें गरीब या जरूरतमंदों को आकस्मिक आर्थिक मदद के लिए मंत्री-विधायकों को स्वेच्छानुदान जारी करने का अधिकार दिया गया है। इसका इस्तेमाल जरूरतमंदों के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न क्लबों व मंडलियों को उनके नाम से निधि जारी करने का अधिकार दिया गया है।

विधानसभा में 447 जरूरतमंदो को 28,85,000 रूपए के चेक किए जा रहे हैं वितरित।

भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वेछानुदान मद से अठ्ठाईस लाख पचासी हजार रुपए के चेक अनुदानग्रहिताओं को बांटे जा रहे हैं। जिससे जरूरतमंद परिवारों को एक संबल मिल रहा है। विधायक रेणुका सिंह ने फेसबुक पोस्ट कर किया जिसमें उन्होंने लिखा आज केल्हारी में जरूरतमंद परिवारों को स्वेच्छानुदान की राशि के चेक वितरित किए। यह सहयोग प्रभावित परिवारों को आर्थिक रूप से संबल और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

जरूरतमंद परिवारों को चेक मिलने से उन्हें खुशी हुई। और उन्होंने क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह का आभार जताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें