Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

आज कलेक्टर जनदर्शन में 16 आवेदन हुए प्राप्त : जनदर्शन के आवेदनों को करें निराकरण- कलेक्टर डी. राहुल वेंकट

Praveen Nishee Wed, Oct 1, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनदर्शन में आवेदक रामसहाय निवासी बुलाँकीटोला स्थगन आदेश पारित करने के संबंध में, आर.एल शास्त्री निवासी सिरौली ट्रांसफार्मर लगानें के संबंध में, दुर्गावती कोल निवासी लाई भूमि संबंधि विवाद के निराकरण के संबंध में, रामप्यारे निवासी पाराडोल भूमि के संबंध में, हरिशचंद्र केवट निवासी चौघड़ा रोड मुरमीकरण के संबंध में, जय प्रकाश निवासी खोंगापानी शौचालय निर्माण की राशि भुगतान करने के संबंध में, अनुसुईया चौहथा निवासी झगराखाण्ड शिकायत दर्ज कराने के संबंध में, बरन निवासी बिछली भूमि के संबंध में, जगदीश प्रसाद निवासी चनवारीडांड पुराने नल कनेक्शन को काट दिए जाने के शिकायत के संबंध में, प्रदीप कुमार शर्मा निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में, संजय सिंह नगर पंचायत खोंगापानी में भालु का आतंक त्वरित कार्यवाही व जिम्मेदारी अधिकारी के स्थानांतरण हेतु अनुरोध के संबंध में, फुलेश्वर निवासी पिपरिया फौती नामांतरण के संबंध में, रीमा यादव निवासी झगराखाण्ड आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु राशि आबंटन करने के संबंध में, श्री रामलखन नीलकण्ठ महाराज विकास समिति सिरौली ग्राम सिरौली स्थित निर्मल घाट की जांच एवं उच्चस्तरीय टीम गठित कर पूर्व सरपंच व सचिव, इंजीनियर, सीईओ के विरूद्ध कार्रवाई करने के संबंध में, तेजस्वमी गर्ग निवासी सिरौली नियम विरूद्ध महतारी वंदन योजना प्राप्त किये जाने पर रोक एवं निरस्त किये जाने के संबंध में शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें