Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सेवानिवृत्त सैनिकों तथा उनके परिवारों का हुआ सम्मान

Admin Thu, Dec 7, 2023

कोरिया 07 दिसम्बर 2023/  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह द्वारा शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत सैनिकों और उनके परिवारों को देश के प्रति उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष सहयोग राशि का लक्ष्य 2 लाख रुपए का रखा गया है जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों से दिल खोलकर अधिक से अधिक सहयोग राशि प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं कठिन हालातों में इतनी समस्या झेलकर हम सभी की हिफाजत करते हैं इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है की हम ज्यादा से ज्यादा उनकी सहायता करें। कलेक्टर श्री लंगेह ने सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिवारों से बातचीत कर उन्हे आश्वासन दिया की प्रशासन उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर है और हमारे द्वारा इनकी सहायता के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रणजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को देश की सुरक्षा में भागीदारी निभाने हेतु जागरूक करना है, इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक वर्ष औसतन 40 हज़ार सैनिक सेवा निवृत्त होते हैं जिनमे सभी को नौकरी दे पाना मुश्किल हो जाता है इसीलिए सैनिक कल्याण विभाग द्वारा सशक्त झंडा दिवस पर लोगो के द्वारा सहायता के रूप में जमा की गई सहयोग राशि से सेवा निवृत्त सैनिकों तथा उनके परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया  जाता है। भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान में हमारे देश में 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर्ष के साथ मनाया जाता हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें