Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

कलेक्टर की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत : जल जीवन मिशन योजनाओं की समीक्षा, शेष कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

Praveen Nishee Mon, Aug 11, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन की समूह जल प्रदाय योजनाओं की समीक्षा बैठक 11 अगस्त 2025 को कार्यपालन अभियंता ओंकार सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुई, जिसमें सभी ठेकेदार मौजूद रहे। बैठक में योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शेष कार्य 31 दिसंबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण किए जाएं। बैठक में यह भी तय किया गया कि मोटर पंप एवं शेष पाइपलाइन के ऑर्डर 10 दिनों के भीतर जारी किए जाएं। लाई समूह जल प्रदाय योजना में अब तक 87% कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे 30 सितंबर 2025 तक हर स्थिति में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। इसी प्रकार उधनापुर में 71% कार्य, खरलाधार में 65% कार्य और चैनपुर में 27% कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर ने सभी स्थलों पर शेष कार्यों को 31 दिसंबर 2025 की समय सीमा के भीतर पूर्ण करने की अनिवार्यता पर जोर दिया। इसके साथ ही टंकियों के कॉलम पाइप और वाल्व की खरीद 10 दिनों में पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने, नियमित फील्ड विजिट कर प्रगति रिपोर्ट भेजने तथा शिकायत निवारण व्यवस्था को सक्रिय और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें