Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

बटालियन के फिटनेस एक्सपर्ट द्वारा : राइनों कार्निवाल का आयोजन 28 मार्च को, फिटनेस और मनोरंजन का मिलेगा संगम

Praveen Nishee Thu, Mar 26, 2026

मनेन्द्रगढ़, एमसीबी। बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 18वीं (विशेष भारत रक्षित) वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, चैनपुर परिसर में 28 मार्च 2026 को प्रातः 06:30 बजे से 08:00 बजे तक “राइनों कार्निवाल” का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में व्ही क्लब मनेन्द्रगढ़ एवं बटालियन के फिटनेस एक्सपर्ट द्वारा एरोबिक्स, जुम्बा सहित कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजकों ने बच्चों, युवाओं, महिलाओं सहित आम नागरिकों से अपील की है कि वे रंग-बिरंगी वेषभूषा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

यह आयोजन बटालियन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसमें फिटनेस और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

🏆 खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया:

क्रिकेट प्रतियोगिता:

बटालियन वारियर्स ने बटालियन चैलेंजर्स को 17 रन से हराया।

मैन ऑफ द मैच कैप्टन प्रियांश ने 49 रन एवं 2 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

रिले रेस (सीनियर):

प्रथम: रोहन, राहुल, उमेश, प्रियांशु

द्वितीय: हिमेश, आर्यन, रितेश, इयान

रिले रेस (जूनियर):

प्रथम: अरमान, रियान, अविनाश, आरू

द्वितीय: हर्षल, प्रतीक, अनमोल, रमन

100 मीटर दौड़:

सीनियर गर्ल्स: प्रथम रिया पासवान, द्वितीय श्रेया यादव

जूनियर गर्ल्स: प्रथम अवर्णिका मिश्रा, द्वितीय अदिति यादव

सीनियर बॉय: प्रथम प्रियांशु, द्वितीय तन्मय

जूनियर बॉय: प्रथम कार्तिक, द्वितीय आरव रात्रे

इसके अतिरिक्त अन्य कई खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें