Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: अमलीपदर क्षेत्र में सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

Admin Fri, Jan 3, 2025

अमलीपदर। गरियाबंद। अमलीपदर क्षेत्र के ध्रुबापारा मै दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालकों की हालत गंभीर हो गई है। जानकारी के अनुसार, एक चालक उड़ीसा निवासी लकी नागेश है, जबकि दूसरा चालक कोकड़ी माल निवासी कुशल नेताम बताया जा रहा है। घटना में कुशल नेताम का एक हाथ टूट गया है, जबकि लकी नागेश के सिर में गंभीर चोट आने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया गया, लेकिन फोन नहीं उठने के कारण एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। अमलीपदर थाने के स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को अमलीपदर अस्पताल पहुंचाया। लकी नागेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया जा रहा है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। दोनों ही चालक बिना हेलमेट के थे, जिससे उनकी चोटें गंभीर हो गईं। टक्कर के बाद दोनों बाइकों की स्थिति भी बेहद खराब हो गई है, और एक बाइक का टायर भी फट गया है। सड़क सुरक्षा माह के बीच हुई आज की घटना , पुलिस की बात का अनदेखा बताया जा सकता है । नशा और बिना हेलमेट की बाइक चलाने के लिए कई सारे पाबंदियां और पुलिस के द्वारा चलाई जा रही जन चेतना कार्यक्रम के बावजूद इस तरह का घटना से लोग पूरी तरह से आहत है । पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें