Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: जनकपुर में सडक सुरक्षा माह का आयोजन, यातायात जागरूकता लाना है उद्देश्य, जगह जगह कार्यक्रम कर लोगों को यातायात नियमों की दी जा रही जानकारी

Admin Wed, Jan 24, 2024

जनकपुर। एमसीबी। जिले के जनकपुर में यातायात जागरूकता लाने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल और ऑटोरिक्शा रैली का आयोजन किया गया। सभी को यातायात नियमों की जानकारी दी गई साथ ही नियमो का पालन करने के लिये निर्देशित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जनकपुर ओमप्रकाश दुबे ने बताया की पुलिस अधीक्षक द्वारा सडक सुरक्षा वर्ष 2024 में सडक सुरक्षा माह का आयोजन कर यातायात के नियमों से विभिन्न कार्यक्रम कर आम जन मानस में जागरुकता का अभियान चलाकर लोगो को सडक सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक किये जाने का आदेश दिया गया है।  आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए. टोप्पो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकपुर ओमप्रकाश दुबे द्वारा लगातार सडक सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत थाना जनकपुर क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम किया जा रहा है जिसके तहत शासकीय आत्मानंद स्कुल जनकपुर में छात्रों की उपस्थिति में संक्षिप्त कार्यशाला का आयोजन कर छात्रों को यातायात के नियमों के संबंध में तथा सडक में चलते समय अपनाये जाने वाले सुरक्षा उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। 19 जनवरी 2024 को शासकीय कन्या उच्चतर मा. शाला जनकपुर मे छात्राओं को कार्यशाला का आयोजन कर यातायात के नियमों के संबंध में तथा सडक में चलते समय अपनाये जाने वाले सुरक्षा उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। 20 जनवरी 2024 को पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और आम जनता के साथ मिलकर सामुहिक रुप से बाईक रैली निकाली गई जो जनकपुर मनेन्द्रगढ तिराहा से बस स्टेण्ड होते हुए भरतपुर अटल चौक तक हेलमेट रैली निकाली गई और सडक सुरक्षा के साथ यातायात के नियमों का पालन किये जाने के संबध में जन जागरुकता का कार्य किया गया। 23 जनवरी 2024 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी द्वारा यातायात के नियमों का पालन और सडक में चलते समय सुरक्षित रूप से वाहन और बाईक चलाये जाने की जानकारी जिला सहकारी बैक के सामने बाईक से चलने वाले लोगो को एकत्र कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान लगभग 150 बाईक चालक मय बाईक के उपस्थित रहे। इस दौरान बाईक चालकों द्वारा शराब पीकर बाईक नहीं चलायेगे तथा बिना हेलमेट बाईक नहीं चलाएंगे का उद्वघोष नारा भी पुलिस के साथ लगाया गया। इस प्रकार यातायात के संबंध में लगातार जन जागरुकता का अभियान चलाया जा रहा है जो 15 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक सतत जारी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें