Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: चोरो से मिला 53.38 लाख रुपए नगद जप्त, ये पैसा किसका है ?

Admin Mon, May 29, 2023

बिलासपुर। एएसपी बिलासपुर राजेंद्र जायसवाल  ने बताया कि 21 मई को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने वन विभाग में ठेकेदारी का काम करने वाली महिला सरोजनी साहू के घर को निशाना बनाया था। मामले में महिला ने सोने चांदी के गहनों के साथ करीब सवा लाख रुपए के चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी दौरान बीते 23 मई को पुलिस ने मामले में चोरी के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे 41 लाख रुपए नगद और सोने चांदी के गहने जप्त किए गए। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी, इसी बीच आज दो और आरोपी सतीश कश्यप और मुकेश धुरी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इसमें एक आरोपी को बेलतरा व दूसरे आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से और 12.38 लाख रुपए नगद व आधा किलो चांदी का गहना जप्त किया गया है। इसके साथ ही आरोपियों से अब तक 53.38 लाख रुपए नगद जप्त किया जा चुका है। हालंकि, ये पैसा किसका है इसका जवाब अब तक नहीं मिल सका है। पुलिस जांच में उलझी हुई है। चोरी की शिकायतकर्ता ने जप्त रकम पर अपना दावा करने से इंकार कर दिया है। बहरहाल, पुलिस ने रकम को जप्त कर प्रकरण जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है। ताकि रकम के असली सोर्स तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें