Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: भीषण गर्मी में राहत दिलाने के लिए पक्षियों के लिए सकोरा और राह चलते लोगों के लिए सार्वजनिक प्याऊ प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष सौम्य महिला समिति द्वारा किया गया

बैकुण्ठपुर । श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के लोग कल्याणकारी कार्यक्रमों से प्रेरित होकर सौम्य महिला समिति बैकुंठपुर की अध्यक्षा श्रीमती पूनम झा के नेतृत्व में एस ई सी एल चौक बैकुंठपुर में सार्वजनिक प्याऊ और पक्षियों के लिए पानी से भरा सकोरा का उद्घाटन किया गया। जन लोक कल्याणकारी इस कार्यक्रम में सौम्य महिला समिति सदस्यों उपस्थिति रही । पूनम झा- सौम्य महिला अध्यक्षा ने इस अवसर पर बताया कि https://youtu.be/FYIDXxLEHsA भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए प्रतिवर्ष सौम्य महिला समिति के द्वारा सार्वजनिक प्याऊ का संचालन पूरे गर्मी के मौसम में किया जाता है ।इस अवसर पर सौम्य महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती पूनम झा ने बताया कि सभी सदस्यों के द्वारा राहगीरों को शीतल जल, शरबत ,फल ,चना और गुड का वितरण किया गया । पक्षियों के लिए जल से भरा सकोरा टांगा गया तथा उनके लिए दाने भी रखे गए, गायों को चना और गुड खिलाकर उनके लिए जल कुंड भरा गया।सौम्या महिला समिति के द्वारा सभी माइनिंग क्षेत्रों में भी सार्वजनिक प्याऊ का संचालन गर्मी के मौसम में किया जाता है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें