Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की छात्रा : मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए आयोजित NEET परीक्षा में संचाली गुप्ता ने किया नाम रोशन

Praveen Nishee Tue, Sep 16, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजकुमार पांडे ने बताया कि बिजुरी की रहने वाली संचाली गुप्ता ने मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए आयोजित NEET परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। हाल ही में घोषित परिणामों में संचाली गुप्ता ने ऑल इंडिया जनरल रैंक 517 हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

संचाली गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल से पूरी की है। कक्षा 12वीं में भी संचाली गुप्ता ने 90% अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया था।

इस शानदार सफलता के आधार पर संचाली गुप्ता का प्रवेश गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रीवा में हुआ है। परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में संचाली गुप्ता की इस उपलब्धि पर गर्व का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने संचाली गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें