Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

राष्ट्रीय एकता दिवस मानव श्रृंखला एवं शपथ हाई स्कूल पिपरिया : सरदार पटेल ने देश के 562 देसी रियासतों का एकीकरण किया-डॉ. विनोद पांडे

Praveen Nishee Fri, Oct 31, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एकता दिवस प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शासकीय स्कूल पिपरिया में मनाया गया सर्वप्रथम प्राचार्य ने सरदार पटेल के बारे में विस्तृत जानकारी दी तत्पश्चात डॉ. विनोद पांडे ने बताया कि सरदार पटेल ने देश के 562 देसी रियासतों का एकीकरण किया साथ ही उन्होंने हैदराबाद, जूनागढ़ व जम्मू कश्मीर की रियासतों को भारतीय गणराज्य में मिलाया, विशाल भारतीय साम्राज्य के निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को बुलाया नहीं जा सकता तत्पश्चात विशाल छात्र छात्रों द्वारा विशाल मानव श्रृंखला(एकता)बनाया गया और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल पिपरिया एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे सुष्मिता सालोमन प्राचार्य, डॉ विनोद पांडेय, जरीना परवीन, संगीता तिवारी, अबुल कमर, शर्मिष्ठा दत्ता, कदम कुंवर, राजेश चौधरी, मेरी कलारा बेक, गौरी शंकर उपस्थित रहे ।

…...............................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें