Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़ (शिक्षा विभाग) के : स्काउट्स एवं गाइड्स ने मनाया संविधान दिवस

Praveen Nishee Wed, Nov 26, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारत स्काउट एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शिक्षा विभाग) में स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा संविधान दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया।

26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान अंगीकार किए जाने की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय के स्काउट-गाइड्स ने उत्कृष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सत्येंद्र सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अधिवक्ता मयंक जैन द्वारा वर्ष 1969 में प्रकाशित भारतीय संविधान के पंचम संस्करण को छात्राओं के अवलोकन हेतु उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही भारतीय संविधान विषय पर भाषण प्रतियोगिता, क्विज तथा महापुरुषों की आवाज और चित्र पहचानने की प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संविधान के जानकार श्री नारायण प्रसाद तिवारी एवं डॉ. विनोद पांडे ने स्काउट्स एवं गाइड्स को संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं और उनके ज्ञान में वृद्धि की। कार्यक्रम में सुशीला एक्का मैडम द्वारा गाइड्स को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन टी. विजय गोपाल राव द्वारा प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें