Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: राष्ट्रीय किसान दिवस पर वरिष्ठ कृषकों का किया गया सम्मान

Admin Tue, Dec 24, 2024

मनेंन्द्रगढ़। एमसीबी। समाजसेवी संस्था जागो सेवा संस्थान बंजी द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस पर वयोवृद्ध किसानों का शाल श्री फल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष परमेश्वर सिंह मरकाम ने कृषकों को जानकारी देते हुये बतलाया कि केंद्र सरकार एवं छ ग सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक कल्याण कारी योजनाएं संचालित की जा रही है,जिनका लाभ लेकर किसान भाई अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं। आज किसानों को उनके उपज का अच्छा दाम मिल रहा है।अभी वर्तमान में धान 3100 रु प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।धान के साथ साथ मक्का अरहर उड़द मूंग कोदो कुटकी रागी आदि फसलों का समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जा रहा है।जिससे किसान भाई लाभान्वित हो रहे हैं ।और उनकी आर्थिक स्थिति में सतत सुधार हो रहा है। संस्था सचिव नभाग सिंह ने कृषकों को जानकारी देते हुये बतलाया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसम्बर को प्रति वर्ष राष्ट्रीय किसान दिवस के रुप में मनाया जा रहा है।चौधरी चरण सिंह स्वयं एक किसान थे,और कृषि किसानों के हित में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।उनके योगदान को सम्मान प्रदान करने उनकी जयंती 23 दिसंबर को प्रति वर्ष राष्ट्रीय किसान दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। संस्था के कोषाध्यक्ष आनंद भगत और सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि अधिकारी पुष्कर लाल तिवारी ने भी कृषकों को उन्नत तकनीकी एवं वैग्यानिक खेती से जुड़कर अपना उत्पादन बढ़ाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में वयोवृद्ध महिला कृषक श्रीमती देवकुंवर,श्रीमती सोनकुंवर,श्रीमती फुलमत और श्री अमीर सिंह एवं श्री जीवन सिंह ग्राम बंजी को शाल श्रीफल भेंटकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जागो संस्था परिवार के अध्यक्ष परमेश्वर सिंह मरकाम सचिव नभाग सिंह कोषाध्यक्ष आनंद भगत, एवं सदस्य कन्हैयालाल ,मेवालाल देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन संस्था सचिव नभाग सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वयोवृद्ध महिला कृषक श्रीमती देवकुंवर,श्रीमती सोनकुंवर,श्रीमती फुलमत और श्री अमीर सिंह एवं श्री जीवन सिंह ग्राम बंजी को शाल श्रीफल भेंटकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जागो संस्था परिवार के अध्यक्ष परमेश्वर सिंह मरकाम सचिव नभाग सिंह कोषाध्यक्ष आनंद भगत, एवं सदस्य कन्हैयालाल ,मेवालाल देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन संस्था सचिव नभाग सिंह द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें