: वरिष्ठ कवि जगदीश पाठक ने करवट प्रकाशन भोपाल से प्रकाशित अपने व्यंग्य संग्रह -"छोटे-छोटे तीर"के बहुत चर्चित प्रतिनिधि व्यंग्यों की शानदार प्रस्तुति दी
Admin Mon, Jan 1, 2024
मनेद्रगढ़। संबोधन साहित्य एवं कला संस्थान के सौजन्य से नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं संबोधन साहित्य के साहित्य प्रमुख सतीश उपाध्याय के निवास में नव वर्ष के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्टूनिस्ट एवं व्यंग्यकार जगदीश पाठक ने किया।काव्य-गोष्ठी के शुभारंभ में सतीश उपाध्याय ने बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रभावी गजल पढी। नव वर्ष पर राष्ट्रीय कवि रामधारी सिंह दिनकर की बहुचर्चित पंक्तियां सुना कर युवा कवि संजय ताम्रकार ने, भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति से जुड़े हिन्दू नव वर्ष मनाने पर जोर दिया।
नारायण प्रसाद तिवारी ने अपनी बहुचर्चित व्यंग्य कविता "प्याज" प्रस्तुत कर, वर्तमान हालातो पर कटाक्ष किया। चर्चित गायक एवं शिक्षक उपकार शर्मा ने दया करुणा की संवेदनाओं को बढ़ाती हुई प्रेरक पंक्तियां प्रस्तुत की। संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान के विनोद तिवारी ने सुप्रसिद्ध कवि हरिओम पंवार की काव्य प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए सामाजिक दायित्व एवं नैतिक मूल्यों पर ज्ञेय कविता प्रस्तुत की। वरिष्ठ कवि जगदीश पाठक ने करवट प्रकाशन भोपाल से प्रकाशित अपने व्यंग्य संग्रह -"छोटे-छोटे तीर"के बहुत चर्चित प्रतिनिधि व्यंग्यों की शानदार प्रस्तुति दी। संबोधन संस्था से जुड़े नरेंद्र अरोड़ा ने अपने संदेश में ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम को साहित्य की समरसता के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम का संचालन संबोधन सहित एवं कला विकास संस्थान के साहित्य प्रमुख सतीश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन