Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

विश्व कविता दिवस पर : वरिष्ठ रचनाकारों ने किया साहित्यिक विमर्श एवं काव्य पाठ

Praveen Nishee Mon, Mar 23, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी। विश्व कविता दिवस के अवसर पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों के द्वारा , -साहित्य में काव्यात्मक अभिव्यक्ति की सशक्त विधा- काव्य" विषय पर विचार विमर्श किया गया। परिचर्चा में वरिष्ठ रचनाकार जगदीश पाठक ,श्रवण कुमार उरमालिया, गंगा प्रसाद मिश्र वीरेंद्र श्रीवास्तव, सतीश उपाध्याय मृत्युंजय सोनी, अनामिका चक्रवर्ती, श्याम सुंदर निगम विजय गुप्ता ने विश्व कविता दिवस पर कविता के क्षेत्र में उल्लेखित सफलता पाने वाले साहित्यकारों की कविताओं का उल्लेख किया एवं साहित्य में कविता के महत्व को प्रतिपादित किया। वरिष्ठ साहित्यकार गंगा प्रसाद मिश्रा के निवास में आयोजित द्वितीय चरण में काव्य गोष्ठी का आयोजन कार्यक्रम अध्यक्ष श्रवण कुमार उर्मिलिया एवं विशिष्ट अतिथि कार्टूनिस्ट जगदीश पाठक की उपस्थिति में किया गया। उपस्थित कवियों में श्रवण कुमार उरमालिया ,जगदीश पाठक गंगा प्रसाद मिश्र, वीरेंद्र श्रीवास्तव ,, सतीश उपाध्याय, अनामिका चक्रवर्ती मृत्युंजय सोनी पुष्कर तिवारी विजय गुप्ता राजेश बुंदेला ने अपनी- प्रतिनिधि कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रचनाकार सतीश उपाध्याय ने किया।

विश्व कविता दिवस पर मनेद्रगढ़ की माटी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुके वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज के साहित्य में शीर्ष योगदान की चर्चा की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें